चूरू: पुलिस लाइन के सामने सदर थाना पुलिस ने की नाकाबंदी, ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए समझाइश दी और वाहनों के चालान भी काटे
Churu, Churu | Feb 9, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने सोमवार शाम करीब 7 बजे पुलिस लाइन के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान यातायात नियमों की पालना को लेकर वाहन चालकों को समझाइश दी गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। एसपी जय यादव के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।