चूरू: वार्ड संख्या 26 की 24 वर्षीय महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौत, मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Feb 9, 2026 चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 की एक 24 वर्षीय महिला की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चूरू के वार्ड नंबर 26 निवासी 24 वर्षीय सिमरन ने 5 फरवरी 2026 को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।