शिकोहाबाद: नगला सिंघी थाना पुलिस ने दिनदहाड़े पिता-पुत्र की हत्या के मामले में इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
थाना नगला सिंघी क्षेत्र में दोहरी हत्या कर फरार चल रहा इनामी बदमाश देवेन्द्र पुत्र साहब सिंह पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। गुरुवार रात करीब 8 बजकर 18 मिनट पर खेरे वाली माता मंदिर के कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। खुद को फंसा देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी घायल हो गया।