शिकोहाबाद: हत्या की कोशिश में वांछित आरोपी को खैरगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी कामयाबी
थाना खैरगढ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी भूरी सिंह पुत्र गोपीचंद्र (निवासी गढ़ीपाल सिंह बिचौला, थाना फतेहाबाद, आगरा) को जरौली मोड़ के पास से गुरूवार दोपहर ढाई बजे क़रीबन गिरफ्तार किया गया। 26 फरवरी को हाथवन्त चौराहा पर जानलेवा हमले की वारदात में उसकी तलाश जारी थी।