शिकोहाबाद: थाना नारखी क्षेत्र के पचवान रोड पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पल्सर बाइक, दंपति गंभीर घायल
जनपद एटा के थाना सकरौली क्षेत्र महापुर निवासी युवक अपनी पत्नी संग पल्सर बाइक पर सवार होकर फिरोजाबाद दवा लेने आ रहे थे इसी दौरान गुरूवार दोपहर साढ़े बारह बजे करीबन पल्सर बाइक तेज रफ्तार में खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे आगे से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं दंपति भी बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में सूचना पर पहुंची थाना पुलिस उपचार को ले गई।