उन्नाव: थाना अजगैन क्षेत्र के निजी अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत, पोस्टमार्टम में वीडियो ग्राफी के नाम पर दिए गए ₹2500
Unnao, Unnao | Aug 20, 2026 उन्नाव जनपद के थाना अजगैन क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी अस्पताल में प्रसूता महिला की बीते बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई ,जिसके बाद परिजनों ने हंगामा काटा वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी भेज दिया, जहां पर मृतक महिला केशव का पोस्टमार्टम वीडियो ग्राफी में किए जाने को लेकर ढाई हजार रुपए की रिश्वत ली गई