घाटोल: चिड़ियावासा में मतदान केंद्र का बांसवाड़ा एसडीएम ने किया निरीक्षण, स्कूल के कक्षा-कक्षों का भी लिया जायजा
चिड़ियावासा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र का बांसवाड़ा एसडीएम भागचंद रेगर द्वारा निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय में स्थित कमरों परिसर का अवलोकन कर स्थिति को जाना। शनिवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रधानाचार्य विजय कृष्ण वैष्णव तथा ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार व्यास से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।