लखीसराय थाना की पुलिस ने गढ़ी बिशनपुर गांव से नशे की हालत में इसी गांव के रहने वाले दिलीप कुमार सिंह के पुत्र रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया है.मामले को लेकर लखीसराय थाना में कांड संख्या 46/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शराबी को गुरुवार को अपराह्न 2:30 बजे कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया.