लखीसराय: शहर के नया बाजार पचना रोड बाईपास मोड़ पर सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
शहर के नया बाजार पचना रोड बाईपास मोड़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर गुरुवार की पूर्वाह्न 9:00 बजे सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम किए गए । पचना रोड बाईपास मोड़ पर पुलिस कर्मियों के द्वारा वैरिकेडिंग किया गया एवं आवागमन कर रहे सभी वाहन चालकों से जांच पड़ताल की गई। तथा अनुमंडल पदाधिकारी तथा एसडीपीओ के द्वारा निरीक्षण किया गया।