लखीसराय: लखीसराय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर RPF अलर्ट, स्निफर डॉग की मदद से किया गया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के साथ RPF भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया.RPF किऊल पोस्ट द्वारा गुरुवार के अपराह्न 3:48 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक किऊल नदी पर लखीसराय एवं किऊल के बीच RCC पुल का मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया. इसे लेकर शिलान्यास पट क्षेत्र में स्वान दस्ता के स्निफर डॉग द्वारा निरीक्षण किया गया.