लखीसराय: अमहरा थाना क्षेत्र के चौबटिया मोड़ के पास बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
अमहरा थाना क्षेत्र के चौबटिया मोड के समीप बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी सूचना पाकर अमहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुरुवार की पूर्वाहन 11:25 पर लाया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान बेगूसराय जिले के सिमरिया घाट बिंद टोली के रहने वाले धानो महतो के पुत्र महेश महतो के रूप में की गई।