नजीबाबाद: नजीबाबाद में पटाखा व्यापारियों की मनमानी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है
7 नवंबर को 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नजीबाबाद में हर्षवाड़ा बायपास के निकट कासमिया इंटर कॉलेज के पास होलसेल पटाखा व्यापारियों के द्वारा रिटेल काउंटर लगाकर धड़ल्ले से पटाखे बेचे जा रहे हैं। जबकि प्रशासन द्वारा रिटेल काउंटर के लिए लाइसेंस सिर्फ जीआईसी स्टेप ग्राउंड नजीबाबाद में जारी किए गए हैं। वहां पर दुकानें लगाई गई हैं।