मथुरा: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ शिवसेना ने वृंदावन में किया प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में लगातार देश भर में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। मथुरा में भी लगातार साधु संत बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के विरोध में आवाज उठा रहे हैं । इसी क्रम मे शिव सेना उद्धव गुट कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर 3 बजे अटल्ला चुंगी पर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की।