मथुरा: थाना हाईवे के गांव नरहौली में दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया, बाउंड्री तोड़कर लाखों का नुकसान
शनिवार की सुबह 11:00 बजे थाना हाईवे के गांव नरहौली में बेस कीमत जमीन पर दबंगों ने कब्जा करने की कोशिश की है ।निवासी हुकम सिंह को सुबह 11:00 बजे जानकारी हुई तो जमीन पर जाकर देखा कि दबंगों ने बाउंड्री के साथ-साथ गेट को तोड़ दिया और आगे बनी दुकानों पर तोड़फोड़ कर दी जिसमें उसका लाखोंरुपए का नुकसान हो गया दबंग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं पुलिस से शिकायत की है।