मथुरा: वृन्दावन में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान जारी, ई-वाहन समिति ने नियम विरुद्ध चलने वालों को चेतावनी दी
वृन्दावन में ट्रैफिक नियमो की अनदेखी कर शहर में जाम का कारण बन रहे अंसख्य ई-रिक्सा चालको को ई-वाहन संचालन समिति द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है। समिति संरक्षक ताराचंद गोस्वामी, अध्यक्ष साध्वी प्रियापुरी ने कार्यकर्ताओं संग शनिवार दोपहर 2 बजे प्रेम मंदिर तिराहा से लेकर हारिनिकुंज चौराहा व परिक्रमा मार्ग मे चालकों को जागरूक किया।