पोड़ैयाहाट: करीब छियासी करोड़ की लागत से बन रहे मखनी लाठीबाड़ी पथ में ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ निकाली गई पदयात्रा
करीब छियासी करोड़ की लागत से बन रहे मखनी लाठीबाड़ी पथ में ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ समाज सेवियों और ग्रामीणों ने पदयात्रा निकाली।गाजे बाजे के साथ चलते हुए इस यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री रहते गोड्डा के लाठीबाड़ी मखनी पथ के करीब 14 किमी लंबी सड़क की आधारशिला रखी गई थी।