खुसरूपुर: खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को पकड़ा, मोबाइल बरामद
खुसरूपुर स्टेशन पर यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहा चोर को खुसरूपुर रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार चोर खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर डीह निवासी सुवाली सिंह के 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार उर्फ हवा है। रेल थानाध्यक्ष राजीवकांत शर्मा ने बताया कि तिलैया दानापुर इंटरसिटी ट्रेन के यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहा था।