ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में सड़कें या मौत के कुएं? PWD की लापरवाही पर प्रशासन सख्त
कटनी जिले में खस्ताहाल सड़कें और जानलेवा गड्ढे लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। लगातार शिकायतों के बाद अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ढीमरखेड़ा एसडीएम निधि गोहल ने लोक निर्माण विभाग को मानसून से पहले सभी खराब सड़कों और खतरनाक गड्ढों की मरम्मत के निर्देश दिए हैं।