सलेमपुर: पुरैना गांव से निकाला भव्य शोभायात्रा राज्य मंत्री व सलेमपुर सांसद हुए शामिल गए भजन कीर्तन
सलेमपुर के पुरैना में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की शोभायात्रा पुरैना हनुमान मन्दिर से सलेमपुर तक भव्य निकाली गयी। कार्यक्रम का नेतृत्व केदार दूबे ने किया। हनुमान मंदिर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और सांसद रविन्दर कुशवाहा ने भजन कीर्तन भी गाया। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश के साथ में भी जश्न का माहौल है।