Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image
image

कलेक्टर ने किया बड़वानी शहर के नीट परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण बड़वानी 20 जून 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा हेतु बड़वानी शहर में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेटिंग, बैठक व्यवस्था, क्लाम रूम एवं कन्ट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान कलेक्टर ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भी एसडीएम बड़वानी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, परीक्षा के नोडल एवं डिप्टी कलेक्टर श्री शक्तिसिंह चौहान, तहसीलदार बड़वानी श्री हितेन्द्र भावसार सहित परीक्षा के सिटी को -आर्डिनेटर कुन्दन राठौर उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में जिले में कुल 3,845 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस वर्ष एनटीए द्वारा सभी अभ्यर्थियों को 15 मिनट अतिरिक्त समय प्रदान किया जा रहा है, जबकि प्रमाणित दिव्यांग अभ्यर्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा के लिए बड़वानी शहर में कुल 11 परीक्षा केंद्र एसबीएन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी, पीएम श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, शासकीय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एसबीएन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (दो केंद्र), शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बड़वानी, शासकीय कन्या हाई स्कूल तथा पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल बड़वानी शामिल हैं। सिटी को -आर्डिनेटर कुन्दन राठौर ने बताया कि 1.यदि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के प्रिंट-आउट के बिना पहुँचता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 2.एडमिट कार्ड को निरीक्षक द्वारा सही स्थिति में एकत्र किया जाएगा, साथ ही उस पर चिपकी हुई पोस्ट कार्ड साइज फोटो भी ली जाएगी। अभ्यर्थी को अपने संदर्भ के लिए इसकी एक अतिरिक्त प्रति रखना होगी। 3.अभ्यर्थियों को 2 पासपोर्ट साइज की 2 फोटो लाना होगी। एक एडमिट कार्ड पर चिपकाने के लिए और दूसरी परीक्षा हॉल में उपस्थिति पत्रक (अटेंडेंस शीट) पर चिपकाने के लिए। 4.ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर विवरण भरने और उत्तर अंकित करने के लिए एनटीए काला बॉल पॉइंट पेन प्रदान करेगा। 5.अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर केवल निम्नलिखित दस्तावेज लाने की अनुमति है। जो अभ्यर्थी इन्हें नहीं लाएंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने से वंचित किया जा सकता है। एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, जिसमें निर्धारित प्रारूप में पोस्ट कार्ड साइज फोटो चिपकी हो। कोई भी एक अधिकृत फोटो पहचान पत्र (मूल, वैध और जिसकी समय सीमा समाप्त न हुई हो) पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट/आधार कार्ड (फोटो के साथ)/ई-आधार/राशन कार्ड, 02 पासपोर्ट साइज फोटो (01 एडमिट कार्ड के लिए और 01 अटेंडेंस शीट के लिए), व्यक्तिगत पारदर्शी पानी की बोतल (वैकल्पिक)। 6. परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, टैबलेट, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। 7.किसी भी अभ्यर्थी को उसके एडमिट कार्ड में आवंटित तिथि/समय के अलावा किसी अन्य तिथि/समय पर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग/प्रवेश समय पर केंद्र पहुँचना होगा। गेट बंद होने के समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ड्रेस कोडः- तलाशी के दौरान समय बचाने के लिए एनटीए द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना बहुत जरूरी है। हल्के और सामान्य कपड़े छात्रों को हल्के रंग के, आधी बाजू वाले कपड़े पहनने चाहिए। जूते सख्त मना हैं, छात्रों को केवल चप्पल या सैंडल पहनने की सलाह दी जाती है। बंद जूते पहनने की अनुमति नहीं होती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मैटेलिक चीजें (बेल्ट, धातु के आभूषण, अंगूठी, घड़ी आदि) पहनकर न जाएं। होगा बायोमेट्रिक सत्यापन बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन फ्रिस्किंग प्रक्रिया के दौरान सबसे महत्वपूर्ण चरण बायोमेट्रिक सत्यापन है। इसमें छात्र का आधार-आधारित फिंगरप्रिंट और लाइव फोटो/चेहरे का मिलान किया जाता है। यदि बायोमेट्रिक फेल हो जाए, तकनीकी कारणों से यदि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हो पाता है, तो उम्मीदवार को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें परीक्षा केंद्र के अधिकारियों से अंडरटेकिंग फॉर्म भरकर देना होता है, जिसके बाद उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाता है। केन्द्रों पर बनाये गये है क्लाक रूम प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा भवन के बाहर अभ्यर्थियों के लाए हुए बैग या अन्य किसी वस्तु को सुरक्षित रखने के लिए केंद्र प्रभारियों द्वारा क्लॉक रूम की व्यवस्थाएं भी की गई है। साथ ही हर परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों के लिए प्रतीक्षा कक्ष की व्यवस्था भी की गई है। #JansamparkMP #badwani

22 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026

MORE NEWS

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बड़वानी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शहर में एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में निकले इस मार्च ने नगरवासियों को सुरक्षा का अहसास कराया और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, डीवाईएसपी श्रीमती नीलेश्वरी डावर, तहसीलदार, सीएमओ और कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह सहित करीब 150 जवानों का बल शामिल रहा। यह मार्च मुख्य बाजारों और पारंपरिक जुलूस मार्गों से गुजरा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी और पूरे मार्ग की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #FlagMarch #MpNews

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बड़वानी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शहर में एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में निकले इस मार्च ने नगरवासियों को सुरक्षा का अहसास कराया और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, डीवाईएसपी श्रीमती नीलेश्वरी डावर, तहसीलदार, सीएमओ और कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह सहित करीब 150 जवानों का बल शामिल रहा। यह मार्च मुख्य बाजारों और पारंपरिक जुलूस मार्गों से गुजरा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी और पूरे मार्ग की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #FlagMarch #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 23, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 77 आवेदकों की समस्याएं 
बड़वानी 23 जून 2026/ प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 77 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो।
वृद्धावस्था पेंशन दिलवाई जाये
 जनसुनवाई में ग्राम जामली निवासी श्री सोमारिया पिता वेरसिंग ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत दोंदवाड़ा से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। इस संबंध में उन्होने सचिव एवं सरपंच से इस संबंध में बात की तो वे बताते है कि उनका बीपीएल का राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पायेगा । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन को तहसीलदार सेंधवा को भेजकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। 
जाति प्रमाण पत्र बनवाने बाबद
 जनसुनवाई में ग्राम महावीर नगर बड़वानी निवासी अलीम पिता जमालुउद्दीन मंसूरी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी बहन हुसैना का विवाह सेंधवा के रहने वाले परवेज के साथ हुआ तथा विवाह से एक पुत्री रीदा फातिमा का जन्म 21 जनवरी 2014 को हुआ । बालिका के जाति प्रमाण पत्र हेतु उन्होने आवेदन 19 सितम्बर 2023 को किया था । जिसका अभी तक किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं हो पाया है।  इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को एसडीएम सेंधवा को भेजकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।  
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का भुगतान करवाया जाये
 जनसुनवाई में ग्राम सौन्दूल निवासी मनोज पिता शांतिलाल ने आवेदन देकर बताया कि उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हे आवास प्राप्त हुआ है। परन्तु आवास मिलने के बाद भी उन्हे योजना के तहत राशि प्राप्त नही हुई है। ग्राम पंचायत में जानकारी लेने पर संतुष्टिपूर्वक जवाब नही दिया जाता है।इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को बड़वानी जनपद पंचायत के सीईओ को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 77 आवेदकों की समस्याएं बड़वानी 23 जून 2026/ प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 77 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो। वृद्धावस्था पेंशन दिलवाई जाये जनसुनवाई में ग्राम जामली निवासी श्री सोमारिया पिता वेरसिंग ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत दोंदवाड़ा से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। इस संबंध में उन्होने सचिव एवं सरपंच से इस संबंध में बात की तो वे बताते है कि उनका बीपीएल का राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पायेगा । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन को तहसीलदार सेंधवा को भेजकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। जाति प्रमाण पत्र बनवाने बाबद जनसुनवाई में ग्राम महावीर नगर बड़वानी निवासी अलीम पिता जमालुउद्दीन मंसूरी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी बहन हुसैना का विवाह सेंधवा के रहने वाले परवेज के साथ हुआ तथा विवाह से एक पुत्री रीदा फातिमा का जन्म 21 जनवरी 2014 को हुआ । बालिका के जाति प्रमाण पत्र हेतु उन्होने आवेदन 19 सितम्बर 2023 को किया था । जिसका अभी तक किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं हो पाया है। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को एसडीएम सेंधवा को भेजकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये । प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का भुगतान करवाया जाये जनसुनवाई में ग्राम सौन्दूल निवासी मनोज पिता शांतिलाल ने आवेदन देकर बताया कि उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हे आवास प्राप्त हुआ है। परन्तु आवास मिलने के बाद भी उन्हे योजना के तहत राशि प्राप्त नही हुई है। ग्राम पंचायत में जानकारी लेने पर संतुष्टिपूर्वक जवाब नही दिया जाता है।इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को बड़वानी जनपद पंचायत के सीईओ को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

*बड़वानी में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का तीसरा सत्र प्रारंभ* 
-------
 *बाढ़ बचाव और सिंहस्थ कुंभ के लिए तैयार हो रहे 231 युवा* 
बड़वानी 23 जून 2026/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए), मुख्यालय म.प्र. होमगार्ड्स के आदेशों, कलेक्टर जिला बड़वानी श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन तथा संभागीय सेनानी इंदौर श्रीमती प्रीति बाला सिंह के मार्गदर्शन में  सात दिवसीय श्युवा आपदा मित्र प्रशिक्षणश् (तृतीय सत्र) का शुभारंभ किया गया। इस सत्र में जिले के 231 युवा आपदा मित्र कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि संभागीय सेनानी श्रीमती प्रीति बाला सिंह द्वारा माँ सरस्वती के पूजन के साथ प्रशिक्षण का विधिवत आरंभ किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने आपदा मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान वर्षा ऋतु में जिला प्रशासन को संभावित बाढ़ आपदा एवं राहत कार्यों में सहयोग देने के साथ-साथ इन युवाओं को आगामी सिंहस्थ कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए भी तैयार होना है। उन्होंने सभी से पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने सांकेतिक रूप से एक महिला आपदा मित्र को आपदा किट भी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान जिला धार से आए जिला सेनानी श्री आर.पी. मीणा ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की बारीकियों पर प्रकाश डाला, वहीं जिला सेनानी बड़वानी द्वारा वर्तमान समय में आपदा प्रशिक्षण की आवश्यकता और इसकी महत्ता पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। इस मौके पर प्लाटून कमांडर श्री मुकेश मीणा, एएसआई प्रदीप, अनूप राठौर सहित होमगार्ड और एसडीईआरएफ (एसडीआरएफ) के कुशल ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

 *प्रशिक्षण के दूसरे दिन सिखाए बाढ़ से बचाव के गुर और उपकरणों के सटीक उपयोग* 
प्रशिक्षण के दूसरे दिवस युवाओं को विशेष रूप से बाढ़ से बचाव की ट्रेनिंग दी गई। प्लाटून कमांडर श्री मुकेश मीणा एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बाढ़ आपदा से संबंधित आधुनिक उपकरणों के संचालन, रख-रखाव और संकट के समय उनके सटीक व त्वरित उपयोग का व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण दिया गया।आगामी दिनों में आपदा मित्रों को और अधिक कुशल बनाने के लिए विशेष मास्टर ट्रेनर भी इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर युवाओं को विभिन्न आपदाओं से निपटने के गुर सिखाएंगे।
#JansamparkMP 
#badwani

*बड़वानी में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का तीसरा सत्र प्रारंभ* ------- *बाढ़ बचाव और सिंहस्थ कुंभ के लिए तैयार हो रहे 231 युवा* बड़वानी 23 जून 2026/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए), मुख्यालय म.प्र. होमगार्ड्स के आदेशों, कलेक्टर जिला बड़वानी श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन तथा संभागीय सेनानी इंदौर श्रीमती प्रीति बाला सिंह के मार्गदर्शन में सात दिवसीय श्युवा आपदा मित्र प्रशिक्षणश् (तृतीय सत्र) का शुभारंभ किया गया। इस सत्र में जिले के 231 युवा आपदा मित्र कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि संभागीय सेनानी श्रीमती प्रीति बाला सिंह द्वारा माँ सरस्वती के पूजन के साथ प्रशिक्षण का विधिवत आरंभ किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने आपदा मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान वर्षा ऋतु में जिला प्रशासन को संभावित बाढ़ आपदा एवं राहत कार्यों में सहयोग देने के साथ-साथ इन युवाओं को आगामी सिंहस्थ कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए भी तैयार होना है। उन्होंने सभी से पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने सांकेतिक रूप से एक महिला आपदा मित्र को आपदा किट भी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान जिला धार से आए जिला सेनानी श्री आर.पी. मीणा ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की बारीकियों पर प्रकाश डाला, वहीं जिला सेनानी बड़वानी द्वारा वर्तमान समय में आपदा प्रशिक्षण की आवश्यकता और इसकी महत्ता पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। इस मौके पर प्लाटून कमांडर श्री मुकेश मीणा, एएसआई प्रदीप, अनूप राठौर सहित होमगार्ड और एसडीईआरएफ (एसडीआरएफ) के कुशल ट्रेनर्स उपस्थित रहे। *प्रशिक्षण के दूसरे दिन सिखाए बाढ़ से बचाव के गुर और उपकरणों के सटीक उपयोग* प्रशिक्षण के दूसरे दिवस युवाओं को विशेष रूप से बाढ़ से बचाव की ट्रेनिंग दी गई। प्लाटून कमांडर श्री मुकेश मीणा एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बाढ़ आपदा से संबंधित आधुनिक उपकरणों के संचालन, रख-रखाव और संकट के समय उनके सटीक व त्वरित उपयोग का व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण दिया गया।आगामी दिनों में आपदा मित्रों को और अधिक कुशल बनाने के लिए विशेष मास्टर ट्रेनर भी इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर युवाओं को विभिन्न आपदाओं से निपटने के गुर सिखाएंगे। #JansamparkMP #badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

आलीराजपुर जिले के जोबट शहर में अनाज व्यापारी प्रदीप जैन की दुकान से 19 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंशकुमार सिंह के निर्देशन और एएसपी ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में गठित टीम ने पारदी गैंग के तीन आरोपियों रमाकांत सोलंकी, काजुसिंह राठौड़ और रजत सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गए पूरे 19 लाख रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी जब्त कर ली है। गिरोह का एक अन्य सदस्य साइन राठौड़ अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले, बोरी थाना प्रभारी नेपालसिंह चौहान और साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही। आलीराजपुर से संवाददाता रफ़ीक कुरैशी की रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #AlirajpurNews #JobatNews #MpPolice #CrimeNewsMP

आलीराजपुर जिले के जोबट शहर में अनाज व्यापारी प्रदीप जैन की दुकान से 19 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंशकुमार सिंह के निर्देशन और एएसपी ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में गठित टीम ने पारदी गैंग के तीन आरोपियों रमाकांत सोलंकी, काजुसिंह राठौड़ और रजत सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गए पूरे 19 लाख रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी जब्त कर ली है। गिरोह का एक अन्य सदस्य साइन राठौड़ अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले, बोरी थाना प्रभारी नेपालसिंह चौहान और साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही। आलीराजपुर से संवाददाता रफ़ीक कुरैशी की रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #JobatNews #MpPolice #CrimeNewsMP

Barwani, Barwani | Jun 23, 2026

स्नेहा का ओमान एशियन हॉकी चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम के कोचिंग कैंप में चयन
 बड़वानी 22 जून 2026/ हॉकी इंडिया द्वारा ओमान मे 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाली एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 5 एस के लिए  यू-18 महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई । जिसमे बड़वानी शहर की बेटी स्नेहा दावदे को पुनः भारतीय टीम में सम्मिलित किया गया । स्नेहा द्वारा रांची में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप ऑस्ट्रेलिया लीग एवं जापान में  मे किएगये उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय कैंप में जगह बनाई । स्नेहा मिडफील्डर ( सेंटरहाफ )की भूमिका में खेलती है स्नेहा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर भोपाल में 5 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले कैंप में भारतीय टीम के साथ सम्मिलित होगी  । 
 हॉकी कोच श्री मुकेश राठौर ने बताया कि स्नेहा पूर्व मे कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है । स्नेहा की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत जुनून और अनुशासन की जीत है । स्नेहा का सपना ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना है । वर्तमान में स्नेहा ग्वालियर राष्ट्रीय महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है,  स्नेहा की  उपलब्धि पर जिला प्रशासन, जिला हॉकी संघ एवं समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया ।

स्नेहा का ओमान एशियन हॉकी चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम के कोचिंग कैंप में चयन बड़वानी 22 जून 2026/ हॉकी इंडिया द्वारा ओमान मे 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाली एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 5 एस के लिए यू-18 महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई । जिसमे बड़वानी शहर की बेटी स्नेहा दावदे को पुनः भारतीय टीम में सम्मिलित किया गया । स्नेहा द्वारा रांची में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप ऑस्ट्रेलिया लीग एवं जापान में मे किएगये उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय कैंप में जगह बनाई । स्नेहा मिडफील्डर ( सेंटरहाफ )की भूमिका में खेलती है स्नेहा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर भोपाल में 5 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले कैंप में भारतीय टीम के साथ सम्मिलित होगी । हॉकी कोच श्री मुकेश राठौर ने बताया कि स्नेहा पूर्व मे कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है । स्नेहा की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत जुनून और अनुशासन की जीत है । स्नेहा का सपना ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना है । वर्तमान में स्नेहा ग्वालियर राष्ट्रीय महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है, स्नेहा की उपलब्धि पर जिला प्रशासन, जिला हॉकी संघ एवं समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया ।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

कलेक्टर ने किया बड़वानी शहर के नीट परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण बड़वानी 20 जून 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा हेतु बड़वानी शहर में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेटिंग, बैठक व्यवस्था, क्लाम रूम एवं कन्ट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान कलेक्टर ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भी एसडीएम बड़वानी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, परीक्षा के नोडल एवं डिप्टी कलेक्टर श्री शक्तिसिंह चौहान, तहसीलदार बड़वानी श्री हितेन्द्र भावसार सहित परीक्षा के सिटी को -आर्डिनेटर कुन्दन राठौर उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में जिले में कुल 3,845 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस वर्ष एनटीए द्वारा सभी अभ्यर्थियों को 15 मिनट अतिरिक्त समय प्रदान किया जा रहा है, जबकि प्रमाणित दिव्यांग अभ्यर्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा के लिए बड़वानी शहर में कुल 11 परीक्षा केंद्र एसबीएन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी, पीएम श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, शासकीय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एसबीएन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (दो केंद्र), शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बड़वानी, शासकीय कन्या हाई स्कूल तथा पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल बड़वानी शामिल हैं। सिटी को -आर्डिनेटर कुन्दन राठौर ने बताया कि 1.यदि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के प्रिंट-आउट के बिना पहुँचता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 2.एडमिट कार्ड को निरीक्षक द्वारा सही स्थिति में एकत्र किया जाएगा, साथ ही उस पर चिपकी हुई पोस्ट कार्ड साइज फोटो भी ली जाएगी। अभ्यर्थी को अपने संदर्भ के लिए इसकी एक अतिरिक्त प्रति रखना होगी। 3.अभ्यर्थियों को 2 पासपोर्ट साइज की 2 फोटो लाना होगी। एक एडमिट कार्ड पर चिपकाने के लिए और दूसरी परीक्षा हॉल में उपस्थिति पत्रक (अटेंडेंस शीट) पर चिपकाने के लिए। 4.ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर विवरण भरने और उत्तर अंकित करने के लिए एनटीए काला बॉल पॉइंट पेन प्रदान करेगा। 5.अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर केवल निम्नलिखित दस्तावेज लाने की अनुमति है। जो अभ्यर्थी इन्हें नहीं लाएंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने से वंचित किया जा सकता है। एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, जिसमें निर्धारित प्रारूप में पोस्ट कार्ड साइज फोटो चिपकी हो। कोई भी एक अधिकृत फोटो पहचान पत्र (मूल, वैध और जिसकी समय सीमा समाप्त न हुई हो) पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट/आधार कार्ड (फोटो के साथ)/ई-आधार/राशन कार्ड, 02 पासपोर्ट साइज फोटो (01 एडमिट कार्ड के लिए और 01 अटेंडेंस शीट के लिए), व्यक्तिगत पारदर्शी पानी की बोतल (वैकल्पिक)। 6. परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, टैबलेट, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। 7.किसी भी अभ्यर्थी को उसके एडमिट कार्ड में आवंटित तिथि/समय के अलावा किसी अन्य तिथि/समय पर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग/प्रवेश समय पर केंद्र पहुँचना होगा। गेट बंद होने के समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ड्रेस कोडः- तलाशी के दौरान समय बचाने के लिए एनटीए द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना बहुत जरूरी है। हल्के और सामान्य कपड़े छात्रों को हल्के रंग के, आधी बाजू वाले कपड़े पहनने चाहिए। जूते सख्त मना हैं, छात्रों को केवल चप्पल या सैंडल पहनने की सलाह दी जाती है। बंद जूते पहनने की अनुमति नहीं होती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मैटेलिक चीजें (बेल्ट, धातु के आभूषण, अंगूठी, घड़ी आदि) पहनकर न जाएं। होगा बायोमेट्रिक सत्यापन बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन फ्रिस्किंग प्रक्रिया के दौरान सबसे महत्वपूर्ण चरण बायोमेट्रिक सत्यापन है। इसमें छात्र का आधार-आधारित फिंगरप्रिंट और लाइव फोटो/चेहरे का मिलान किया जाता है। यदि बायोमेट्रिक फेल हो जाए, तकनीकी कारणों से यदि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हो पाता है, तो उम्मीदवार को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें परीक्षा केंद्र के अधिकारियों से अंडरटेकिंग फॉर्म भरकर देना होता है, जिसके बाद उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाता है। केन्द्रों पर बनाये गये है क्लाक रूम प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा भवन के बाहर अभ्यर्थियों के लाए हुए बैग या अन्य किसी वस्तु को सुरक्षित रखने के लिए केंद्र प्रभारियों द्वारा क्लॉक रूम की व्यवस्थाएं भी की गई है। साथ ही हर परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों के लिए प्रतीक्षा कक्ष की व्यवस्था भी की गई है। #JansamparkMP #badwani - Barwani News