संपतचक: सैदनपुर में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, बिहटा–सरमेरा फोरलेन 2 घंटे जाम
6 अगस्त 2026। बिहटा–सरमेरा फोरलेन पर सैदनपुर के समीप गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने लगभग दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना, पचरुखिया थाना तथा पुनपुन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।