देहरादून: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पहुंची कांग्रेस मुख्यालय देहरादून, की प्रेसकॉन्फ्रेंस
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय देहरादून पहुंची। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से हुई मुलाकात पर बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उन्होंने गुरुवार को मुलाकात की और पौड़ी लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की।