देहरादून: मुख्यमंत्री आवास देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र किए वितरित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से समाज कल्याण विभाग में चयनित 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों और 03 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा की कड़ी मेहनत, परिश्रम करने वाले आज सभी मेहनती यवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।