कुमारखंड: कुमारखंड बीडीओ ने हाईस्कूल सुंदरनगर का किया निरीक्षण, खुद भी ली क्लास
कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के मंगरवाडा पंचायत स्थित उत्क्रमित हाईस्कूल सुंदरनगर का बीडीओ शशिभूषण सुमन ने बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे निरीक्षण किया। बीडीओ के अचानक स्कूल पहुंचने से शिक्षकों और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, और विकास कार्यों का गहन जायजा लिया।