सदर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वाराणसी में अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
वाराणसी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बनारस बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर पोर्टिको में धरना दिया।