कुटुंबा: देश सेवा का सपना अधूरा रह गया, कैंसर से जंग हार गया बीएसएफ का जवान शुभम, तिरंगे में लिपटकर लोहारचक गांव पहुंचा शव
देश की सीमाओं की रक्षा करने और मातृभूमि की सेवा करने का सपना संजोए बीएसएफ में भर्ती हुए औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत लोहरचक गांव के शुभम कुमार (26) जिंदगी की जंग हार गए। ब्लड कैंसर से जूझ रहे बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर शुभम ने मंगलवार दोपहर दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। बुधवार शाम जब तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लोहरचक पहुंचा, तो पू