आदर्श कॉलेज राजधनवार के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय भूषण प्रसाद सिंह जी( भूषण बाबू )के अंत्येष्टि का आज अंतिम यात्रा में मुझे भाग लेने का सौभाग्य मिला ।उनके परिवार और ग्रामीणों से मिलकर उनके घर पर उन्हें अपनी श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए नमन किया। साथ ही उनके गांव बरवाडीह से आदर्श महाविद्यालय प्रांगण तक शवयात्रा संपन्न हुआ। महाविद्यालय प्रांगण में कॉलेज परिवार , उपस्थित छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोगों के उपस्थिति में उन्हें पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मैंने अपने उदगार प्रकट किया, लोगों से आग्रह किया की महाविद्यालय की प्रति प्रेम और सेवा का भाव हम जीवन के अंतिम सांस तक रखकर, भूषण बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। यात्रा की अंतिम पड़ाव श्मशान भूमि पर उन्हें अंतिम प्रणामी देते हुए मैं अभी भारी मन से घर लौटा हूं ।भूषण बाबू क्षेत्र के एक बहुत बड़े हस्ती के रूप में याद किए जाएंगे। जिन्होंने कॉलेज की नीव मजबूत की और अमिट छाप समाज के लिए छोड़ गए।
Dhanwar, Giridih | Nov 29, 2026