चित्रकूट में बाढ़ का कहर, छतों पर फंसे लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू शुरू
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उफान ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर खतरे के निशान से कई मीटर ऊपर पहुंच गया, जिससे रामघाट सहित आसपास के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों, दुकानों और धार्मिक स्थलों तक पहुंच गया।
बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच घरों और इमारतों की छतों पर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू अभियान शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले प्रशासन और बचाव दल नावों के जरिए भी लोगों को सुरक्षित निकाल रहे थे।
Banda, Banda | Aug 29, 2026