चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उफान ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर खतरे के निशान से कई मीटर ऊपर पहुंच गया, जिससे रामघाट सहित आसपास के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों, दुकानों और धार्मिक स्थलों तक पहुंच गया।