बडोनी: दतिया में शस्त्र लाइसेंस निलंबित, करिश्मा रावत और सुभाष दांगी पर दहशत फैलाने के आरोप में हुई कार्रवाई
Badoni, Datia | Apr 8, 2026 दतिया में लायसेंसी शस्त्रों के दुरुपयोग के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दतिया से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल वानखड़े ने आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17 (3) के तहत दो शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जिसका आदेश बुधवार शाम 05 वजे जारी किया गया है।