खबर अयोध्यासे दिल्ली प्रांत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने रविवार शाम 4:00 बजे रामनगरी अयोध्या में भव्य घोष वादन एवं पथ संचलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राम की पैड़ी स्थित लता चौक से हुई। स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए राम पथ से हनुमानगढ़ी होते हुए श्रीराम मंदिर गेट तक पहुंचे।