बहरोड़ स्थित राजकीय जिला अस्पताल बहरोड़ की लैब को सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी सौगात मिली। क्षेत्र के भामाशाह सेठ श्रीधर गुप्ता ने अस्पताल को करीब 16 लाख रुपये की लागत से दो अत्याधुनिक जांच मशीनें भेंट कीं। इन आधुनिक मशीनों की खासियत यह है कि एक साथ 50 सैंपल की सीबीस जांच की जा सकेगी। इससे मरीजों को रिपोर्ट समय पर मिल सकेगी और उपचार में देरी नहीं होगी।