कुनकुरी: देर रात तक चला CM साय का जनदर्शन, एक-एक कर जनता की समस्याएं सुनीं
बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन देर रात तक जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और आम नागरिक अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। जिस पर मुख्यमंत्री ने संबं