बनकटवा: जितना थाना क्षेत्र में 6.63 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ की बरामदगी
पूर्वी चंपारण के जितना थाना अंतर्गत धेनुखी बलुआ गांव के पास बरहरवा एसएसबी के जवानों ने नेपाली पल्सर मोटरसाइकिल से 6.63 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान मोटरसाइकिल चालक नेपाल की ओर फरार हो गया। मामले में कांड दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।