रामगढ़ चौक: तेतरहाट में दिनदहाड़े चोरी करते हुए दो चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, जेल भेजा गया
तेतरहट बस्ती से रविवार 3 बजे चोरी करते दो चोर को रंगे हाथ स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया।पकड़े गए चोर की पहचान पचना रोड के विजय मंडल तथा तेतरहाट का गोविंद मांझी है।अपर थानाध्यक्ष ने बताया की तेतरहाट बस्ती में दोनों चोर ट्रक का समान चोरी कर कबाड़ में बेचने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान स्थानीय लोगों की नज़र उसपर पड़ गई। जहां भेद खुल गया