निज़ामाबाद: तहबरपुर थाना की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर निर्मम हत्या का खुलासा किया है
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर थाना कि पुलिस ने आज बुधवार को दोपहर एक बजे चौबीस घंटे के अंदर ही निर्मम हत्या का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में नैपुरा अंडर पास के पास से मुखबिर कि सूचना पर घेरा बंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।उसके पास एक मोटरसाइकिल, मोबाइल, तीन सौ दस रुपया और घटना के समय पहने गए खून लगे कपड़े बरामद किया है।