धौलछीना: नशेड़ी ड्राइवर और हुड़दंगियों पर धौलछीना पुलिस ने कसा शिकंजा, जमराड़ी बैंड से 4 युवकों को किया गिरफ्तार
एसओ धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीब 04 बजे जमराड़ी बैंड के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन संख्या यूके 02 टीए 1549 के चालक विष्णु देवा निवासी उडयूड़ा बनकोट नशे में वाहन चलाता मिला। वहीं, वाहन में सवार सुमित कुमार, हेम चंद्र, हिमांशु कुमार हुड़दंग मचा रहे थे। नशेड़ी ड्राइवर और हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया गया।