धनौरा: गजरौला में एमडीए की फर्जी टीम बनाकर मकान मालिक से मांगे 5000 रुपये, 2000 रुपये वसूले, मुकदमा दर्ज
गजरौला। नगर में एमडीए की फर्जी टीम बनाकर मकान मालिक से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। बोलेरो गाड़ी से पहुंचे तीन लोगों ने खुद को एमडीए का अधिकारी और कर्मचारी बताकर मकान मालिक पर कार्रवाई का डर दिखाया। आरोपियों ने मकान सील करने की धमकी देते हुए पांच हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि डर के चलते मकान मालिक ने दो हजार रुपये दे दिए।