➡️ सेवा संकल्प अभियान: 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ पक्के घर का सपना! 🏡
खुरई के सहोद्रा बाई राय वार्ड के निवासी श्री सुरेश बंसल को 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत पक्का मकान बनाने के लिए ₹2.50 लाख की राशि प्राप्त हुई है।
श्री बंसल ने बताया कि पहले उनका मकान कच्चा था, लेकिन योजना का लाभ मिलने से अब उनका पक्का घर बन गया है और उनका परिवार इसमें सुरक्षित निवास कर रहा है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की है कि वे 'सेवा संकल्प अभियान' से जुड़कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और एक समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण में भागीदार बनें।
#सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #PMAwasYojana #Khurai #Sagar #CMMP #JansamparkMP