खेरागढ़: खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-चाकू चले, दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर आगरा रेफर
खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह करीब 9 बजे दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। झगड़े के दौरान जमकर लाठी और चाकू चले, जिससे दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। रोशन मोहल्ला निवासी घायल लाल कश्यप ने आरोप लगाया कि घर से निकलते ही तेजवीर सिंह ने उन पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला किया और चाकू से वार करने का प्रयास किया, जिसके बचाव में उन्होंने चाकू छीनकर पलटव