घाघरा: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में घाघरा हाई स्कूल मैदान में 5 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट किया शुभारंभ
Ghaghra, Gumla | Aug 11, 2026 घाघरा हाई स्कूल मैदान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नव युवक सरना संचालन समिति के बैनर तले पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह, समाजसेवी अनिरुद्ध चौबे,आदित्य भगत,नव युवक सरना संचालन समिति अध्यक्ष समीर भगत,दिलबहार अंसारी,पंचायत समिति सदस्य सीमा देवी, शीला रानी सहित अतिथियों ने किया।