दमोह: एसडीएम बंगले में निकला 7 फीट का सांप, मुंह में दबा रखा था दूसरा सर्प; वन विभाग ने रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा
Damoh, Damoh | Jul 10, 2026 दमोह कलेक्ट्रेट की ऑफिसर कॉलोनी स्थित एसडीएम सौरभ गंधर्व के सरकारी बंगले में शुक्रवार सुबह करीब 7 फीट लंबा सांप मुंह में दूसरा छोटा सर्प दबाए मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीईआरएफ रेस्क्यू टीम और सर्प विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। दोनों सर्पों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें वन विभाग की मौजूदगी में जंगल में छोड़ दिया गया।