राम मंदिर के चढ़ावा चोरों के गिरफ्तार करने के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन किया हनुमान चालीसा पाठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान सुनिए
प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में करोड़ों लोगों के आस्था के प्रतिक राम मंदिर के चढ़ावा और चन्दा चोरों के गिरफ्तारी कों लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलिया नगर में गगनचुम्बी नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि आज विश्व में भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में स्थित राम मंदिर करोड़ों लोगों के आस्था का प्रतीक है।राम मंदिर में जो लोग भी व्यवस्थापक बनायें गयें थे वो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सुझाव पर बनें थें। राम मंदिर में जो भी चढ़ावा और चन्दा चुराया गया है उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की भी सहभागिता हैं इस आरोप से वो बच नहीं सकते।मै सरकार से यह मांग करता हूं कि दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दे चाहे वो कितने भी उच्च पद पर बैठे हों। पूर्व विधायक सुधीर राय ने कहा कि अब राम मंदिर में चढ़ावा और चन्दा चुराकर और चोरों को गिरफ्तार न करके वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करोड़ों लोगों के आस्था से खिलवाड़ किया है और उसको ठगने का काम किया है।आज सुबह कांग्रेस कार्यालय पर मासिक समीक्षा बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से चित्तू पाण्डेय चौराहा, स्टेशन रोड,चौक,गुदरी बाजार,लोहा पट्टी, सिनेमा रोड होते हुए बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ करके कार्यक्रम का समापन किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से सुधीर राय, ओमप्रकाश तिवारी जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू पुनीत पाठक संतोष चौबे सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय अनुपमा सिंह अबुल फैज़ उषा सिंह रेखा तिवारी नेहा देवी पूनम देवी बेवी यादव साहब अहमद सागर सिंह राहुल अवनीश चंद्र पाण्डेय महाप्रसाद चौबे गिरीश कांत गांधी विनोद सिंह विश्राम दुबे राजेंद्र चौधरी अखिलेश कन्नौजिया संग्राम तिवारी महान उपाध्याय राकेश चौहान अमित उपाध्याय हीरा राम सूर्यकांत यादव राहुल पाण्डेय राजेंद्र प्रसाद अमित उपाध्याय अनिल पाण्डेय पिंटू मिश्रा नदीम अहमद राहुल चौबे प्रताप जायसवाल फिरोज अंसारी अजनी राम लल्लन प्रसाद मुमताज अहमद अशोक कुमार मिश्रा राजेश राय आनंद पाण्डेय शेषनाथ खजांची राय राजेंद्र सिंह गामा पारस वर्मा नबी रसूल अंसारी रामेश्वर तिवारी सुनील सिंह राशिद कमाल दीपक तिवारी हरिकेंद्र सिंह प्रभात सिंह हृदयनन्द पाण्डेय हार्दिक पाण्डेय आरिफ खान राशिद कमाल सुजीत पाठक पुष्पा देवी अजीम अंसारी हरेराम चौहान
Ballia, Ballia | Jul 7, 2026