*: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रदर्शन, कांग्रेस ने हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध*- ओमप्रकाश तिवारी का बड़ा बयान
*बलिया।* प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी, बलिया ने राम मंदिर के चढ़ावा और चंदा चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर में जोरदार प्रदर्शन किया। ओमप्रकाश तिवारी और
ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि अयोध्या में स्थित राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। राम मंदिर में जो भी व्यवस्थापक बनाए गए थे, वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सुझाव पर ही नियुक्त हुए थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में जो भी चढ़ावा और चंदा चुराया गया है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भी सहभागिता है। इस आरोप से वे बच नहीं सकते।
ओमप्रकाश तिवारी ने सरकार से मांग की कि दोषी लोगों को, चाहे वे कितने भी ऊंचे पद पर हों, कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
*ओमप्रकाश तिवारी: सरकार ने आस्था से किया खिलवाड़*
ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा और चंदा चुराकर तथा चोरों को गिरफ्तार न करके वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करोड़ों लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया है और उन्हें ठगने का काम किया है।
*हनुमान चालीसा के साथ हुआ समापन*
आज सुबह कांग्रेस कार्यालय पर मासिक समीक्षा बैठक के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, चौक, गुदरी बाजार, लोहा पट्टी और सिनेमा रोड होते हुए बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा। वहां हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
--श
Ballia, Ballia | Jul 7, 2026