: हत्या की आशंका, चेहरे पर थे घाव के निशान एवं पिता बयान सुनिए मात्र एक ही लड़का था
रिपोर्ट सुरेंद्र कुमार गुप्ता
बलिया उत्तरप्रदेश।
*चितबड़ागांव (बलिया)*। सदर कोतवाली के जलालपुर गांव निवासी समीर पटेल (17) पुत्र संजय पटेल का शव गाजीपुर में करीमुद्दीनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह मिला है। चेहरे पर घाव के निशान मिले हैं। पिता ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
संजय पटेल का आरोप है कि रविवार की रात को चितबड़ागांव से मेरे मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया था। उसने खुद को चितबड़ागांव का निवासी बताया और कहा कि तुम्हारे बेटे को पकड़ लिया है। पीटने की धमकी दी।
उन्होंने बताया कि मेरे जलालपुर गांव किनारे चाय की दुकान है।
*समिर कक्षा 12वीं का छात्र था*। खाली समय में दुकान पर सहयोग करता था। रविवार की दोपहर समीर तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था।
*उधर, पुलिस के अनुसार* तीनों दोस्त ने एक होटल पर खाना खाया और इसके बाद चितबड़ागांव में मौसी के घर के बगल में किसी लड़की से मिलने समीर चला गया था। वहां लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया और समीर के घर पर फोन कर परिजनों को बुलाया, लेकिन कोई गया नहीं।
पिता संजय ने बताया कि घर के नंबर पर फोन करने वाले ने मुझे चितबड़ागांव बुलाया था। सोमवार की सुबह समीर का शव चितबड़ागांव से सात किमी दूर गाजीपुर बॉर्डर पर रेलवे ट्रैक पर मिला।
*दोस्तों के साथ मौसी के घर जाने के लिए घर से निकला था किशोर*
राहगीरों की सूचना पर जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सौंप दिया।
चितबड़ागांव थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर फोन करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Ballia, Ballia | Jul 7, 2026