जैजैपुर: सक्ती में 8 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
सक्ती के गुढ़कुलिया गांव में जैजैपुर पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।