गरोठ-भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुनारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के अवसर पर विधायक श्री चंद्रसिंह सिसोदिया ने सहभागिता की। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास पंडित श्री कन्हैया जी शास्त्री के मुखारविंद से कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा विधिवत पोथी पूजन किया। इस अवसर पर विधायक श्री सिसोदिया ने आयोजन को अत्यंत पुनीत बताया