मिर्ज़ापुर: थाना जिगना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे उप निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र से एक अभियुक्त हर्ष पांडे पुत्र सोनू पांडे निवासी बिरोरा पांडे थाना विंध्याचल को एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।