डुमरा: सीतामढ़ी शहर में दुकान की चाबी चुराकर लाखों का सामान चोरी, फरार होने का आरोप
सीतामढ़ी: नगर थाना क्षेत्र में दुकान की चाबी चोरी कर ताला खोलने और दुकान से लाखों रुपये का सामान लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दुकान संचालक आबिद अली खान ने नगर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।