कोल: मेलरोज बाईपास पर रोड़ी भरे डंपर की टक्कर से विद्युत पोल गिरा, स्कूटी सवार दंपत्ति दबे, स्थानीय लोगों ने चालक को पीटा
Koil, Aligarh | Jul 20, 2025 मेलरोज बाईपास पर रोड़ी भरे एक डंपर ने विद्युत पोल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विद्युत पोल टूट कर निचे पर गिर गया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे स्कूटी सवार दंपति के ऊपर विद्युत पोल गिर गया जिसके नीचे वह दब गए। घटना देख स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और दंपत्ति को बचाते हुए डंपर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।